Web Series Review : TamilRockerz (Sony LIV) In Hindi - पायरेसी की पोलपट्टी

TamilRockerz (Sony LIV) Web Series Review In Hindi

यदि आपने पायरेसी के बारे में सुना है या कभी पायरेटेड मूवी देखी है तो TamilRockerz का नाम आपके लिए नया नहीं है। TamilRockerz एक ऑनलाइन पायरेसी वेबसाइट है जो बड़े पर्दे की फ़िल्मों को रिलीज़ से पहले ही लीक करने के लिए कुख्यात मानी जाती रही है। 

हालाँकि TamilRockerz के अलावा भी ऐसी कई वेबसाइट आज ऑनलाइन मौजूद है लेकिन इन सभी को  TamilRockerz के नाम से ही पहचाना जाता है। 

TamilRockerz (Sony LIV) Web Series Review In Hindi

हाल ही में TamilRockerz को ही केन्द्र में रखकर पायरेटेड वर्ल्ड से जुड़ी वेबसीरिज TamilRockerz को Sony LIV पर रिलीज किया गया। हालाँकि वेबसीरिज पायरेसी के साथ साथ फ़िल्मी दुनिया के कई अनछुए पहलुओं को भी छूती है। 

यह भी पढ़ें - Movie Review : Jalsa (Amazon Prime Video) In Hindi

Arun Vijay सीरिज के लीड रोल में हैं। वहीं Vani Bhojan, Vinodhini Vaidynathan, Iswarya Menon, G. Marimuthu, Azhagam Perumal, Vinod Sagar, Sharath Ravi, Tharun Kumar, Kakamuttai Ramesh के अलावा अन्य सहयोगी कलाकार कास्ट का हिस्सा हैं। 

Arivazhagan ने सीरिज़ का निर्देशन किया है। Manoj Kumar Kalaivanan ने कहानी, संवाद और स्क्रीनप्ले लिखा है। 

Tamilrockerz की शुरुआत एक मेगा स्टार की फिल्म के थियेटर रिलीज के साथ होती है। फिल्म रिलीज़ के कुछ ही मिनटों बाद ही ऑनलाइन Tamilrockerz की वेबसाइट पर लीक कर दी जाती है। 

यह भी पढ़ें - Movie Review : Shabaash Mithu (Voot) in Hindi

इस फिल्म के लीक होते ही अगले दस दिनों में रिलीज होने वाली मेगा बजट की फिल्म Garuda पर भी पायरेसी के बादल मंडराने लगते हैं। 

पहले एपिसोड में यह प्लॉट सेट होने के बाद दूसरे एपिसोड में ACP रूद्रा से परिचय होता है जिसे पायरेसी से निपटने और Tamilrockerz को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी जाती है।

इसके बाद कहानी Tamilrockerz ग्रुप के इतिहास, फिल्म इंडस्ट्री के अंदर चल रही राजनीति और कई तरह के इमोशन को साथ लेकर आगे बढ़ती है।

आठ एपिसोड की इस सीरिज का सार यही है क्या कछुआ सरकारी साइबर तंत्र, हाइटेक तकनीकों से लैस Tamilrockerz का सामना करके पायरेसी को रोक पाएगा या नहीं। इस सवाल के जबाव के लिए आपको Sony LIV पर Tamilrockerz के आठ एपिसोड्स से गुजरना होगा।

TamilRockerz On Sony LIV

TamilRockerz On Sony LIV

Tamilrockerz के Positive Points से शुरुआत की जाए तो इसका स्टोरी प्लॉट एकदम फ्रेश इस तरह की कहानी से दर्शकों के मन में उत्सुकता बढ़ाती है।

कहानी को सही ढंग से स्क्रीन पर उतारा भी गया है। पहले एपिसोड के शुरुआती 7 मिनट में कहानी इसे साबित कर देती है। फिल्म रिलीज़ की सीन्स में कहानी फैन्स के Fandom को जीने का मौका देती है। वहीं कुछ मिनट बाद ही प्रोड्यूसर का आत्महत्या का सीन इमोशनल कर देता है।

ऐसा ही कुछ पांचवें एपिसोड में देखने मिलता है जहां सिनेमा को अपना सबकुछ मानने वाले व्यक्ति का जीवन Tamilrockerz बर्बाद देते हैं।

कहानी को मजबूत बनाने में सबसे महत्वपूर्ण है किरदारों के सब प्लॉट, एकाध किरदार को छोड़ दिया जाए तो हर मुख्य किरदार अपने पीछे कुछ न कुछ इतिहास लेकर चल रहा और अतीत से जूझता हुआ नजर आता है। कुल मिलाकर कैरेक्टर बिल्डिंग बेजोड़ है।

लेकिन कहानी पूरी फिल्मी इंडस्ट्री पर केन्द्रित ना एक फिल्म पर ही केन्द्रित रहती है लिहाजा कहानी कई मौकों पर स्लो हो जाती है। और Tamilrockerz को गहराई से जानने का मौका भी कम ही मिल पाता है।

पुलिस और पॉलिटिक्स के हस्तक्षेप से कहानी हर समय Tamilrockerz को पकड़ने के पीछे भागती रहती है, जो अंत तक पहुंचते पहुंचते चूहे-बिल्ली के खेल तब्दील हो जाती है, जो कहीं न कहीं फ्रेश स्टोरी लाइन के मजे को बिगाड़ देती है।

यह भी पढ़ें -  Movie Review : Cadaver (Disney Plus Hotstar) in Hindi

फिल्म का डायरेक्शन और एडिटिंग कट बढ़िया है लेकिन आखिरी एपिसोड के फाईटिंग सीक्वेंस में खून, बुलेट प्वाइंट के ग्राफिक्स बुरी तरह फेल हो जाते हैं।

अभिनय की बात की जाए तो सभी किरदारों ने उतना ही प्रदर्शन किया है जितना स्पेस उन्हें राइटिंग में दिया गया है। लीड रोल में Rudra का किरदार Force के Jhon Abraham से प्रेरित लगता है लेकिन वह बहुत सी जगहों पर फीके लगते हैं।

फीमेल कैरेक्टर जोरदार हैं जिनमें Shandhya और Bhanu का किरदार स्टैंड आउट करता है। वहीं Daya का किरदार भी बेहतर अभिनय को दर्शाता है। इन सबके अलावा भी कुछ सहयोगी किरदार अभिनय के मामले में अच्छे लगें हैं।

कुल मिलाकर यदि आप नये प्रयोगों को देखने का शौक रखते हैं और फिल्मों से इमोशनल कनेक्ट अच्छा है तो देख सकते हैं। सीरिज पायरेसी को अलग ढंग से दिखाती लेकिन यदि थोड़ा और गहराई से इसे दिखाया जाता तो शायद ज्यादा दर्शक इससे जुड़ पाते।


- सत्यम 

Post a Comment

0 Comments