RamSetu Movie Review In Hindi
जिस देश में एक साल पुरानी सड़क खड्डों में खो जाती है, वहाँ 7000 साल पुराना इतिहास आसानी से कैसे मिलेगा।
सिस्टम पर तंज कसता और श्रीराम के वजूद को खोजने के संघर्ष को दर्शाता यहाँ संवाद हालिया रिलीज़ फ़िल्म Ramsetu से है। Ramsetu भारत के पौराणिक इतिहास पर बनी एंडवेंचर्स कहानी है जो राम को तो खोजती है लेकिन कुछ अधूरे मन से।
![]() |
Movie Review : Ramsetu In Hindi |
फ़िल्म की कहानी की बात की जाए तो मुख्य भूमिका में आर्यन कुलश्रेष्ठ यानि Akshay Kumar है। एक पुरातत्व विभाग के कर्मचारी हैं। और नास्तिक भी हैं यहाँ बताना फ़िल्म के विषय के नज़रिये से महत्वपूर्ण है।
दरअसल फ़िल्म की पृष्ठभूमि के हिसाब से भारत सरकार एक प्राइवेट कंपनी के साथ मिलकर Ramsetu को तोड़कर समुद्री व्यापारिक मार्ग बनाना चाहती है। लेकिन इसके उसे साबित करना है कि Ramsetu प्रकृति द्वारा निर्मित है ना किसी मनुष्य द्वारा। इसे साबित करने का ज़िम्मा सौंपा गया है आर्यन कुलश्रेष्ठ और उनकी टीम को। यह खोज केवल Ramsetu की नहीं है बल्कि यह खोज राम के अस्तित्व की है।
यह भी पढ़ें Movie Review - Ammu (Prime video) In Hindi
Ramsetu इतिहास को एक अलग ढंग से दिखाने का प्रयास है। इंटरवल के पहले तक कहानी Ramsetu को अतीत और वर्तमान पर प्रकाश डालती है। इस दौरान अंडर वॉटर सीक्वेंस ज़बरदस्त हैं।
लेकिन कुछ धर्म और नास्तिकता पर संवाद Cringe लगते हैं। इसके अलावा बहुत से सीन ऐसे हैं जो कई फ़िल्मों में दिखाए जा चुके हैं।
फ़िल्म के दूसरे हिस्से का सबसे पॉज़िटिव प्वाइंट है Satyadev Kancharana की एंट्री। Satyadev कहानी की नई ऊर्जा देते हैं। लेकिन कहानी का लेखन यहां उलझ जाता है। जिस Ramsetu को ध्यान में रखकर कहानी शुरू होती है।
वह दूसरे पार्ट में लंका, रावण और अन्य चीजों में उलझ जाती है। ऐसा लगता है कि मेकर्स पहले हिस्से में तो Ramsetu दिखा रहे थे लेकिन कन्टेंट की कमी के चलते उन्हें दूसरे हिस्से में पूरी Ramayana का सहारा लेना पड़ा।
समुद्री के अंदर के सीन्स के अलावा, समुद्र के ऊपर फ़िल्माए सीन अच्छे है। VFX को ठीक ठाक ही कहा जा सकता है। कई सीन्स में मेकर्स लॉजिक को जगह देना भूल गए, जैसे Satyadev का हवा में उड़ना, Akshay kumar का पानी पर चलना, इनका बाद स्पष्टीकरण तो दिया गया है, लेकिन दर्शक कम ही कनेक्ट कर पाते हैं।
वहीं एक सीन में खलनायक पर मशीन गन से सैकड़ों गोलियाँ चलती हैं लेकिन किसी को कुछ नहीं होता लेकिन खलनायक की एक ही गोली से ब्राज़ील की डॉक्टर की मौत हो जाती है।
यह भी पढ़ें Movie Review - 777 Charlie in Hindi
Shree Ram Anthem, रावण का शिव ताडंव स्त्रोत और अन्य संस्कृत श्लोकों का बैकग्राउंड म्यूजिक के रूप में प्रयोग बहुत अच्छा है, यह माहौल बनाने का काम करता है।
अभिनय की बात की जाए तो Akshay Kumaar हर जगह ठीक लगे हैं। लेकिन नये जैसी दिखने वाली कहानी में वह नया कुछ भी करते नज़र नहीं आते।
Satyadev Kancharana ने अच्छा काम किया है। उनका हनुमान जी वाला कनेक्शन बेहतर है जिसका का श्रेय लेखन को जाता है। हालांकि Jacqueline Fernandez, Nushrratt Bharuccha समेत अन्य कलाकारों के पास ज़्यादा कुछ करने को नहीं है।
कुल मिलाकर RamSetu को अधूरे मन से किया गया प्रयास माना जा सकता है। कहानी को और एक्सप्लोर किया जा सकता था। लेकिन आप Ramayana और Ramsetu के ऐतिहासिक पक्ष को जानना ही चाहते है तो Discovery Plus का Legends of The Ramayana With Amish देख सकते हैं, यह RamSetu से बेहतर विकल्प होगा।
- सत्यम
0 Comments