Movie Review : Cadaver (Disney Plus Hotstar) in Hindi

 Cadaver Movie Review in Hindi 

जहां एक सिनेमाघरों में बॉलीवुड मूवीज़ दर्शकों की कमी से जूझ रहीं हैं वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारतीय फ़िल्मों लगातार अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर दक्षिण ही नहीं बल्कि पूरे भारत में अपनी पहचान स्थापित कर रही है। 


जब बात सस्पेंस थ्रिलर की हो तो दक्षिण भारतीय भाषाओं में बन रहीं सस्पेंस थ्रिलर और मर्डर मिस्ट्री मूवीज़ का मौजूदा दौर में मुझे नहीं लगता बॉलीवुड के पास कोई जवाब है। 


Cadaver Movie Review in hindi


बॉलीवुड के #Boycott वाले ट्रेंड से दूर जाकर आज का रिव्यू हाल ही में Disney Plus Hotstar पर स्ट्रीम हो रही, Cadaver को समर्पित है। जिसमें मूल रूप में तमिल भाषा में बनाया गया है, लेकिन इसे हिन्दी कई अन्य भाषाओं में भी देखा जा सकता है। 


फ़िल्म की कास्ट की बात की जाए तो Amala Paul लीड रोल में है। वहीं  Riythvika Panneerselvam, Munishkanth, Harish Uthama, Athulya, Thrigun अन्य प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 


Cadaver की कहानी एक डॉक्टर की हत्या से शुरू होती हैं। शुरूआती जाँच पड़ताल के बाद इस हत्या के तार जेल में बंद एक क़ैदी से जुड़ते हैं। इसके बाद सिलसिलेवार तरीक़े से कई और हत्याओं को अंजाम दिया जाता है। 


इन हत्याओं के पीछे की ख़ास बात यह है कि जिस व्यक्ति का मर्डर होता है उसकी तस्वीर जेल बंद में क़ैदी पहले ही अपनी बैरक की दीवारों पर उकेर देता है।


यह भी पढ़ें  Movie Review : Shabaash Mithu (Netflix) in Hindi


अब सवाल यह है कि यह क़ैदी जेल के अंदर से मर्डर कैसे कर रहा है या फिर कोई बाहर का आदमी इस क़ैदी का मददगार है या कई और पहलू भी इस कहानी से जुड़े हैं। जानने के लिए आपको Disney Plus Hotstar पर स्ट्रीम हो रही, Cadaver देखनी होगी। 


रिव्यू की बात की जाए तो कहानी मिस्ट्री थ्रिलर देखने वालों को पसंद सकती है। कहानी पूरे दो घंटे तक दर्शकों को उलझा कर रखती है। एक बाद एक आने वाले कई ट्विस्ट कहानी के अंत के लिए जिज्ञासा बढ़ाती है। 


लेकिन कहानी कई मौक़ों पर स्लो पेस में स्क्रीन से गुजरती है जो दर्शकों के थोड़ा बोर कर सकती है। हालाँकि कहानी का प्लॉट एक दम नया नहीं है क्योंकि आम दर्शक पहले भी ऐसे कहानियाँ देख चुके हैं। 


यह भी पढ़ें  Movie Review : Jalsa (Amazon Prime Video) In Hindi


Amala Paul In Cadaver


अभिनय की बात की जाए तो Amala Paul एक फ़ॉरेंसिंक ऑफ़िसर के किरदार में हैं। जो कहानी को अपने दम पर आगे बढ़ाती हैं। इसके अलावा Thrigun का किरदार चर्चा करने योग्य है। इसके अलावा अन्य सहयोगी किरदार भी अपने किरदारों को सही ढंग से निभाते हैं। 


कुल मिलाकर देखा जाए तो Cadaver एक सस्पेंस थ्रिलर जॉनर में बेहतर पसंद हो सकती है, लेकिन यह आपके टेस्ट और टाइम पर निर्भर करता है। 


- सत्यम

Post a Comment

0 Comments