Web Series Review - Taaza Khabar

 Web Series Review - Taaza Khabar

जादू धोखे से होता है और चमत्कार यक़ीन से। 

Bhuvan Bam अथवा BB के नाम से मशहूर यूट्यूब Sansaton को उनकी कॉमेडी वीडियो के लिए जाना जाता है। जिनमें एक ही व्यक्ति अलग अलग किरदारों को निभाता है। इस अलग तरह के अभिनय से BB को बहुत लोकप्रियता हासिल हुई। जिसके बाद उन्होंने Dhindhora नामक यूट्यूब सीरिज़ बनाई। जो दर्शकों को बहुत पसंद आई। 


अब Bhuvan Bam अपने विभिन्न किरदारों से बाहर निकलकर एक नई वेब सीरिज लेकर आए हैं Taaza Khabar जो Disney Plus Hotstar पर प्रसारित हो रही है। कम शब्दों में कहा जाए तो BB ने कहानी चुनने में कहीं कहीं जल्दबाज़ी कर दी। 


फ़िल्म की कहानी मुख्य तौर पर Vasya या वसंत गावड़े पर के जीवन पर आधारित है। जो निम्न वर्गीय परिवार से आता है। और एक सुलभ शौचालय में मैनेजर के तौर पर काम करता है। वह अपनी ग़रीबी से परेशान है और हमेशा इस ग़रीबी से निकलने और एक अमीर आदमी बनने के सपने देखता रहता है। 

इसे भी पढ़ें Movie Review - Doctor G In hindi 


इसी बीच उसके साथ कुछ ऐसा होता है जिससे उसे अपने मोबाइल पर भविष्य में घटने वाली घटना की ख़बर उसके कुछ देर पहले ही मिल जाती है। यहीं से वसंत की क़िस्मत पलटना शुरू हो जाती है। और वह अपने इस जादू के दम पर रातों रात अमीर बन जाता है।


जब किसी को कम मेहनत में ज़्यादा परिणाम मिल जाए तो उसे घमंड जाता है। यही वसंत गावड़े के साथ होता। और वह जितनी तेज़ी से ऊपर पहुँचता है अपने लोगों से उतनी ही तेज़ी दूर होता चला जाता है। आगे की कहानी आप देख भी सकते है और शायद अनुमान भी लगा सकते हैं। 


हाल ही में Sony LIV पर एक वेब सीरिज़ आई थी FAADU : A Love Story उसकी कहानी और Taaza Khabar के प्लॉट में काफी समानता नजर आती है। उस कहानी का नायक अपनी अक्ल के दम पर नीचे से ऊपर पहुंचता है और इस कहानी में जादू की वजह से। लेकिन दोनों कहानियों का अंत लगभग एक जैसा होता है। 


Taaza Khabar का सबसे कमजोर पक्ष उसकी राइटिंग है। कहानी पहले एपिसोड से ही Predictable होने लगती है। जहां दर्शक स्क्रीन पर आने वाले दृश्यों के लिए पहले से ही तैयार होता है। कहानी कुछ भी नयी बात नहीं कहती। सब प्लॉट्स के नाम पर कहानी में कुछ भी नहीं है। दर्शक बहुत देर तक कहानी में ट्विस्ट का इंतज़ार करता है लेकिन अंत में निराशा ही हाथ लगती है।


इसे भी पढ़ें Movie Review - Blurr In Hindi 


वसंत के बचपन के कुछ दृश्यों को ज़रूर कैरेक्टर बिल्डिंग के नाम पर रखा गया है लेकिन वह कुछ ख़ास असर नहीं छोड़ पाते। कहानी काल्पनिक दुनिया में इस तरह खो जाती है कि वास्तविकता से उसके पैर उखड़ जाते हैं, यही दर्शक भी उम्मीद छोड़ने लगता है। 


अभिनय की बात करें तो इस विधा में Bhuvan Bam बिल्कुल सही लगते है। वह अमीर और गरीब दोनों किरदारों को सही ढंग से निभाते है। उनके किरदार का Arrogance उनके अभिनय में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है। हालाँकि इनके अलावा और किरदार उतना असर नहीं छोड़ पाता क्योंकि उनकी राइटिंग उनके साथ न्याय नहीं करती। Shriya Pilgaonkar के किरदार में ज़रूर कुछ गहराई नज़र आती बाक़ी सब महज़ ख़ानापूर्ति करते नज़र आते हैं। हालाँकि कुछेक संवादों में जान नज़र आती है। 


कुल मिलाकर कहानी तो पहले भी आप Taaza Khabar जैसी सुन चुके होगे लेकिन चाहो तो Bhuvan Bam के लिए एक बार देखा जा सकता है। 


-सत्यम 

Post a Comment

0 Comments