Movie Review - Freddy In Hindi 

The only one who can complete me …. is me.
Movie Review - Freddy

OTT की लोकप्रियता के बाद से सिने कहानियों में मनोदशा और मानसिक तनाव के ईर्द गिर्द बुनी गई पटकथा का प्रचलन बढ़ा है। इसका उदाहरण इसी हफ़्ते के सिनेमा में देखने को मिल सकता है जिसमें पहले Qala आई और अब आई Freddy.


हालाँकि Freddy पूरे तरीक़े से Psychological Thriller कहना गलता होगा। Freddy की कहानी अपने Murder Mystery, Revenge Drama जैसे कई और किस्से जोड़कर लाती है। 


यह भी पढ़ें Movie Review - Qala in Hindi


Freddy में लगभग सभी मुख्य किरदार Grey Shade पर नजर आते हैं। ऐसे में किसी एक को नायक कहना गलत होगा। ऐसे में कहानी की मुख्य भूमिका में Kartik Aryan यानि Dentist Freddy Ginwala. Freddy अपने जीवन कई चीजों से खुश है लेकिन एक चीज है जो उसे सता रही है वह अकेलापन। 


एक हमसफ़र की तलाश में Freddy की मुलाक़ात Kainaaz यानि Alaya से होती है। Freddy उसमें अपना एक साथी खोजने लगता है।इसके बाद कहानी में आता है एक Twist और उसके बाद कुछ नए किरदार। फिर Twist, Mind games और कुछ अजीबोगरीब सीन्स का सिलसिला कहानी के अंत तक चलता रहता है। 


Freddy कम किरदारों में बहुत कुछ कहने का प्रयास है जो अमूमन इस तरीक़े की कहानियों में देखा जाता है। Freddy हल्के-फुल्के अंदाज में शुरू होती है। शुरुआत में कुछ लव स्टोरी की शक्ल लेती है। ऐसी जमावट कही कहीं दर्शक को परेशान कर सकती है। क्योंकि जिस तरीक़े की कहानी हमें Freddy के बारे में Teaser में बताई गई वह थोड़े देर से शुरू होती है, जो दर्शकों को खटक सकता है। 


यह भी पढ़ें Web Series Review - Khakee : The Bihar Chapter


हालाँकि जब एक बार कहानी अपने दूसरे पहलू पर पहुँच जाती है तो एक के बाद एक रोचक दृश्य स्क्रीन पर आते हैं और उत्सुकता बढ़ती है। लेकिन कहीं ना कहीं कहानी स्लो लगती है। और हमेशा ऐसा लगता है कुछ ना कुछ कम रह रहा है। 


हालाँकि फ़िल्मांकन के बाहरी तत्वों का सही सही प्रयोग इसे अंत तक एक अच्छा बनाए रखता है। कहानी का लेखन बेहतर है लेकिन थोड़ा और डार्क थ्रिलर लिखा जा सकता था। Freddy की बैक स्टोरी को थोड़ा और दिखाया जा सकता था। 


अभिनय में बात करने लायक़ Kartik Aryan और Alaya F के अलावा ज़्यादा कुछ नज़र नहीं आता। Kartik Aryan एक दम Psycho नजर आते हैं। उनका गर्दन झुका कर चलना, चश्मे को ठीक करना, उनके किरदार पर की गई मेहनत को दर्शाता है। वह अपने दोनों अच्छे और बुरे शेड्स को स्क्रीन पर बेहतर उतारते है। 


यह भी पढ़ें Movie Essay - Chup : Revenge of The Artist


Alaya F हर पहलू में एक दम सही नज़र आती हैं। इमोशनल सीन्स में वह थोड़ी सी कमजोर लगती है लेकिन Frustrated और Arrogance वाले सीन में उनका तोड़ नजर नहीं आता। 


Kartik Aryan के लिए और Psychological Thriller की लालच में देखा जा सकता है। 


-सत्यम