Movie Review : Eesho (Sony LIV) In Hindi

Eesho Review In Hindi 


यौन उत्पीड़न, दुष्कर्म जैसी ख़बरें पढ़ना देखना हमारे लिए जैसे आम बात है। लेकिन उत्पीड़न और उत्पीड़न के बाद समाज के सामाजिक परिवेश को सहना और उससे उबर पाना एक कठिन अनुभव है। यौन उत्पीड़न और सामाजिक वेदना के खाके पर बुनी गई है Sony LIV पर स्ट्रीम हो रही फिल्म Eesho की कहानी। 


Movie Review : Eesho (Sony LIV) In Hindi 

Eesho की कास्ट की बात की जाए तो फ़िल्म में मुख्य भूमिका में मलयालम अभिनेता Jayasurya और Jaffer Idukki है। इसके अलावा Namitha Pramod, Suresh Krishna, Priyanka Sreelakshmi समेत अन्य कलाकार फ़िल्म Eesho का हिस्सा है। 


Eesho का निर्देशन किया है Nadirsha ने और कहानी को लिखा है Suneesh Varanad ने। इससे पहले यह जोड़ी फ़िल्म Jana Gana Mana में साथ काम कर चुकी है। 


Eesho की कहानी में मुख्य पात्र एक एटीएम गार्ड पिल्लई यानि Jaffer Idukki हैं। जो एक बच्ची के दुष्कर्म की घटना का चश्मदीद है। दुष्कर्म का आरोपी एक बड़ा कारोबारी है जो किसी भी तरीक़े से पिल्लई को गवाही देने से रोकना चाहता है। 


कहानी का प्लॉट गवाही के एक दिन पहले रात की घटना पर आधारित है। इसी रात को पिल्लई की मुलाक़ात Eesho यानि Jayasurya से होती है, जो कहानी को अलग मोड़ देता है। तो पिल्लई गवाही दे पाएगा या ताक़त और वर्चस्व की भेंट चढ़ जाएगा इसका जवाब एक सौ दस मिनट लंबी Eesho देती है। 


समीक्षा की बात की जाए तो कहानी बहुत सीमित दायरे में बहुत दिखाने का प्रयास करती है, जिसमें काफ़ी हद सफलता भी मिलती है। शुरुआती कुछ मिनटों में कहानी अपने भावनात्मक पक्ष को मज़बूत रखती है। और दर्शकों को भी इससे जुड़ने का और उत्पीड़न के बाद के सामाजिक परिवेश को समझने का मौक़ा देती है। 


लेकिन इस दौर के गुजरने के बाद कहानी कभी भी इतनी भावुक नहीं होती। हालाँकि रात के दृश्यों में कहानी कई बार अचानक और डराने वाले दृश्यों को जगह देती है। जो एक सस्पेंस थ्रिलर जैसे एहसास को ज़िंदा करती है। 


Eesho में Jayasurya का किरदार जोरदार है वे अपने किरदार के दायरों को समझते और अलग अलग परिवेश में तेज़ी से ढलते नज़र आते हैं। Jaffer Idukki कहानी को भावनात्मक ढंग से जोड़कर रखते हैं। दोनों की जुगलबंदी काम की लगी है। 


Eesho की कहानी कुछ देर बाद ही प्रिडिक्टेबल हो जाती है लेकिन कहानी का इमोशनल अटैचमेंट इसके दूसरे हिस्से तक पहुँचने में मदद करता है। 


Eesho की कहानी पिछले दिनों आई फ़िल्म Gargi कई मायनों में मिलती जुलती नज़र आती है। लेकिन Eesho की कहानी लेयर्ड नहीं है। लेकिन सामाजिक मुद्दों पर बनी फ़िल्में देखने के शौक़ीन दर्शकों के लिए Eesho एक अच्छा विकल्प हो सकती है। 


- सत्यम 

Post a Comment

0 Comments