ICC T20 World Cup 2021: DRS समेत ये छह बातें, जो पहली बार होंगी T20 World Cup का हिस्सा, IPL का ये नियम भी शामिल

DRS समेत ये छह बातें, जो पहली बार होंगी T20 World Cup का हिस्सा, IPL का ये नियम भी शामिल


क्वालीफायर राउंड के बाद आज यानि शनिवार से ICC T20 World Cup 2021 का मुख्य राउंड सुपर 12 शुरू हो रहा है। 

2021 का यह आयोजन कई मायनों में अब तक खेले गए सभी T20 विश्व कप से अलग होगा। तो आईए जानते हैं कि वे कौन से पहलू जो इस आयोजन को अलग बनाते हैं।

1. आयोजक और मेजबान देश अलग- अलग

इस विश्व के मेजबान देश के रूप में भारत नामित है। लेकिन इस विश्व कप का आयोजन UAE में हो रहा है। ऐसा पहली बार होगा जब टूर्नामेंट के आयोजक और मेजबान देश अलग अलग हैं। दरअसल कोविड महामारी के चलते BCCI ने विश्व का आयोजन भारत में ना करते हुए UAE में करने का फैसला लिया है।

2. DRS System

2021 के संस्करण में प्रत्येक टीम को एक पारी में 2 रिव्यू लेने का विकल्प दिया जाएगा। जिसके चलते वह दो बार अंपायर के फैसले को चुनौती दे सकेंगे। 2007 से 2016 तक के आयोजनों में अब तक  DRS का विकल्प नहीं दिया जाता‌ था।

3. सुपर 12 राउंड के फॉर्मेट

इस बार के टूर्नामेंट का का फॉर्मेट भी बाकी संस्करणों से अलग होगा। टूर्नामेंट में पहली बार सुपर 12 राउंड के फॉर्मेट में खेला जाएगा। अब तक यह सुपर 8 या सुपर 10 राउंड में खेला गया है। इसके अलावा क्वालीफाईंग राउंड पहली बार मुख्य टूर्नामेंट के साथ खेला जा रहा है।

YOU MAY ALSO LIKE

T20 World Cup 2021: ये सात दिग्गज खिलाड़ी जो रहे हैं, सभी T20 विश्व कप का हिस्सा, लिस्ट में, ये भारतीय भी शामिल

4.पापुआ न्यू गिनी और नामीबिया

टूर्नामेंट के पहले राउंड की शुरुआत पापुआ न्यू गिनी के मैच के साथ हुई थी। यह T20 World Cup में उसका पहला मैच था। इसके अलावा नामीबिया भी पहली बार T20 World Cup खेल रही है। ये दोनों टीमें पहली बार टूर्नामेंट का हिस्सा बनीं हैं।

5. बारिश का नया नियम

इस बार टूर्नामेंट के वर्षा बाधित मैच में दोनों पारी में न्यूनतम पांच-पांच ओवर के खेल से भी परिणाम तो किया जा सकेगा। इसके अलावा डकवर्थ लुईस नियम के लिए 10 ओवरों का खेल होना आवश्यक है। यह नियम पहले महिला विश्व कप में प्रयुक्त हो चुका है।

6. स्ट्रैटेजिक टाइम आउट

इसके अलावा इस टूर्नामेंट में आईपीएल की तर्ज पर दोनों पारियों में कुल मिलाकर 4 बार ढाई- ढाई मिनट का स्ट्रेटजी ब्रेक लिया जा सकेगा। इसके नो बॉल पर अंपायर के फैसले का विकल्प भी पहली बार होगा।

वहीं भारत के नजरिये से देखें तो भारत के लिए Virat Kohli पहली और आखिरी बार T20 वर्ल्ड कप में कप्तानी करते नजर आएंगे। इससे पहले 2016 तक Mahendra Singh Dhoni भारत के कप्तान हुआ करते थे। जो इस बार बतौर मेंटर टीम का हिस्सा है।

बता दें कि विराट कोहली टूर्नामेंट से पहले ही भारतीय टीम की T20 की कप्तानी छोड़ने का फैसला ले चुके हैं। भारत अपने अभियान का आगाज 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगा।


यह भी देखें

WEB REVIEW : TABBAR Review in Hindi

Sardar Udham Movie Review, Cast, Plot In Hindi


Post a Comment

0 Comments