GADGET TO KNOW : GLOUV LITES
लंबे अंतराल से महामारी हम सभी के जीवन का अंग बन चुकी है। मास्क भी इसी कड़ी में जीवन का अहम हिस्सा बन गया है। यदि मैं आपसे पूछूं कि आप प्रयोग के बाद मास्क का उपचार कैसे करते हैं? तो बहुत से लोग कहेंगे कि वह उसे अपने जेब में रखते हैं या एक प्रयोग के बाद उसे फेंक देते हैं। लेकिन आपने सोचा कि जो मास्क आप अपने जेब में रखते हैं वह जेब में स्थित बैक्टीरिया से दूषित हो जाता है। वहीं दूसरी ओर USE & THROW मास्क हमारे समुद्र के अवशिष्ट को बढ़ावा दे रहे हैं।
इसी अवशिष्ट प्रबंधन तथा बैक्टीरिया रहित रखरखाव के लिए GLOUV labs के नये गैजेट्स का निर्माण किया है।
इस गैजेट को GLOUV lite नाम दिया गया है। इसका आकार एक साधारण बटुए के समान है जिसे आसानी से जेब में रखा जा सकता है। मास्क के संरक्षण को मद्देनजर रखते हुए इसमें UV - C तकनीक का प्रयोग किया गया है, जो LED तरंगों के माध्यम से मास्क में उपस्थित बैक्टीरिया तथा अन्य हानिकारक तत्वों को नष्ट को नष्ट करती है साथ ही बैक्टीरियल ग्रोथ को को कम करता है। यह तरंगों का जीवनकाल 5 वर्ष है। इसका वजन सामान्य स्मार्टफोन के बराबर है। इसकी चिकनी परत तथा सुविधाजनक बनावट की वजह से इसे कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है। इस डिवाइस को USB के माध्यम से बहुत थोड़े समय में चार्ज किया जा सकता है। एक बार चार्ज करने पर इसका 15 बार प्रयोग किया जा सकता है।
इस गैजेट के प्रयोग भी बहुत आसानी से किया जा सकता है। उपयोग के बाद मास्क को डिवाइस के अंदर रखकर ऊपर स्थित बटन को दबाकर उपचारित किया जा सकता है।इसमें उपस्थित UV C LED तरंगें किसी भी प्रकार से पर्यावरण के लिए हानिकारक नहीं है।
हमारे द्वारा प्रयुक्त मास्क प्लास्टिक से निर्मित होता है जो रिसाइक्लिंग के योग्य नहीं होता है। जो कि उपयोग के बाद मात्र एक अपशिष्ट हो जाता है। एक रिसर्च बताती है महामारी के दौरान प्रत्येक माह 129 बिलियन मास्क वातावरण को अवशिष्ट के रुप में परिवर्तित हो रहे हैं। इस गैजेट की मदद से मास्क को एक से अधिक बार सुरक्षित रुप से प्रयोग में लाया जा सकता है जो पर्यावरण की हानि को कम करने में मदद कर सकती हैं।
0 Comments