Movie Review : Monica O My Darling In Hindi
आमतौर पर फ़िल्मों में दो तरीक़े के मर्डर मिस्ट्री थ्रिलर देखने को मिलते हैं। एक वह जिसमें मर्डर से लेकर कहानी मर्डर करने वाले तक पहुँचती है और दूसरी वह जिसमें हमें मर्डर करने वाले का तो पता होता है लेकिन उसकी पीछे की कहानी को हमें दिखाया जाता है।
लेकिन Monica O My Darling इन दोनों से अलग कहीं बीच में अपनी जगह बनाती है। जो मिस्ट्री, थ्रिलर,सस्पेंस आदि को अपने अंदर टुकड़ो में समेटे हुए है।
![]() |
Movie Review : Monica O My Darling In Hindi |
हालाँकि Monica O My Darling को Director Vasan Bala के Cinematic Universe में भी रखा जा सकता है। जो इससे पहले Mard Ko dard Nahin Hota और Raman Raghav 2.O जैसी Cult Classic बना चुके हैं। साथ ही Monica O My Darling Netflix की चिर परिचित अंदाज वाली थ्रिलर फ़िल्म तो है ही।
Monica O My Darling की कहानी मुख्य तौर पर जयंत यानि Rajkumar Rao पर बेस्ड है। जो अपने ज़िंदगी की काली सच्चाई को अपने चमकते करियर से छुपाना चाहते हैं। सच बनाए रखने और झूठ को छुपाए रखने की कश्मकश ही Monica O My Darling का मुख्य प्लॉट है।
हालाँकि इसी उधेड़बुन में सिलसिलेवार कई मर्डर देखने को मिलते हैं। जिसमें कहानी उलझती चली जाती है। और इस गुत्थी का सुलझना ही Monica O My Darling का हासिल है।
यह भी पढ़ें Movie Essay - Brahmastra Part One : Shiva
Monica O My Darling को मोटे तौर पर एक आम सी कहानी कहा जा सकता है जिसमें राज खुलने का डर हमेशा सताता रहता है, और दर्शक भी इस डर बराबर महसूस करता है। लेकिन कहानी को अलग बनाता है उसे पेश करने का विचित्र ढंग।
Monica O My Darling कभी शांत नहीं ठहरती। हर समय पृष्ठभूमि में पुरानी हिंदी फिल्मों जैसा संगीत बजता रहता है जो Serious Moments पर थोड़ा और लाउड होकर स्क्रीन पर रोमांच पैदा होता है। जो उत्सुकता और बढ़ाता है।
Monica O My Darling अंधेरे में लंबी दूरी तय करती है। जो फिल्म के नैरेटिव पर एक दम सही बैठता है। कसा हुआ Screenplay इसे और बेहतर बनाता है। जिसे बिल्डिंग पर लटके Rajkumar Rao और उड़ते Agreement वाले सीन में देखा जा सकता है। ऐसा ही थ्रिल पैदा करता है एक सीन है जहां Huma, Rajkumar Rao के किरदार को चाय परोसती हैं।
कहानी में Karma वाले नैरेटिव पर ज़ोर देती है, जो किरदारों पर Reflect होता है। यानि जो जैसा करता उसकी सज़ा उसे कुछ देर बाद मिल जाती है।
यह भी पढ़ें Movie Essay : Gangubai Kathiawadi
Monica O My Darling शुरूआत में ही Andhadhun फेम डायरेक्टर Sriram Raghavan का अभार प्रकट करती है। जिन्होंने कुछ महीनों तक फ़िल्म की कहानी पर काम किया लेकिन बाद में वे इससे हट गए थे। इसके अलावा Andhadhun के लेखक रहे Yogesh Chandekar ने ही इस कहानी को भी लिखा है।
यही कारण है कि Monica O My Darling में AndhaDhun जैसी कुछ समानताएँ देखने को मिलती हैं। जिनमें किरदारों का Grey Shades में होना शामिल है। यानि हर किरदार अपने साथ एक सकारात्मक और एक नकारात्मक पहलू लेकर चलता है।
![]() |
Movie Review : Monica O My Darling In Hindi |
Monica O My Darling में एक अच्छी खासी कास्ट मौजूद है। सभी को अभिनय के लिए लगभग बराबर मौके मिले हैं। जिसका श्रेय डायरेक्टर को और लेखन को जाता है।
Huma Qureshi और Rajkumar Rao दोनों ही अपने किरदारों में सहज लगते है। दोनों ही पहले भी ऐसे किरदारों को निभा चुके हैं, और वह उसी तरीक़े के अभिनय को स्क्रीन पर उतारते हैं।
यह भी पढ़ें Movie Review : RamSetu In Hindi
Radhika Apte और Sikandar Kher के किरदार ज़्यादा बड़े नहीं लेकिन वह अपनी छाप छोटे किरदारों में भी छाप छोड़ जाते है।
Sukant Goel अपने हर किरदार के साथ एक नये तरह के अंदाज को पेश कर रहे हैं इस किरदार में भी वह ऐसा ही कुछ करते नज़र आ रहे हैं। इसके अलावा सहयोगी किरदारों में भी कलाकारों का अभिनय अच्छा है।
-सत्यम
0 Comments