Movie Review - Maja Ma (Prime Video) In Hindi

Maja Ma Review In Hindi 


Tabu विषयों पर फिल्म और Ayushmann Khurrana दोनों का ही बड़ा क़रीब का रिश्ता है। एक बार फिर ऐसी ही एक फ़िल्म आई है लेकिन इसका हिस्सा Ayushmann Khurrana नहीं है। 



यहाँ बात हो रही है Prime Video पर स्ट्रीम हो रही फ़िल्म Maja Ma जो समाज को आईना दिखाते एक ऐसी ही मुद्दे पर बनी है। 


फ़िल्म Maja Ma में मुख्य भूमिका में Madhuri Dixit हैं। इसके अलावा Barkha Singh, Malhar Thakar, Sheeba Chaddha, Ritwik Bhowmik, Simone Singh, Rajit Kapoor, Srishti Shrivastava, Gajraj Rao, Ninad Kamat, Kavin Dave मुख्य सहयोगी कास्ट का हिस्सा हैं। 


 यह भी पढ़ें Web Series Review - Criminal Justice : Adhura Sach (Disney Plus Hotstar) In Hindi


फ़िल्म की कहानी गुजराती फ़ैमिली बेस्ड है। जो एक आम मिडिल क्लास फ़ैमिली की तरह है। पल्लवी यानि Madhuri Dixit इस परिवार का प्रमुख सदस्य हैं। कहानी प्लॉट सेट करती है। इसी दौरान पता चलता है कि पल्लवी समलैंगिक यानि Lesbian है। 


इसके बाद परिवार, समाज और तमाम किरदार इस बात को कैसे हज़म करते हैं? यही Maja Ma की लगभग ढाई घंटे की यात्रा हासिल है। 


रिव्यू की बात की जाए तो कहानी एक Tabu मुद्दे को उठाने का प्रयास करती तो है लेकिन उतने सही ढंग से इसे स्क्रीन पर उतार नहीं पाती है। 


अमूमन इस तरह की फ़िल्मों में देखा जाता है कि मुद्दे को पहले हाफ़ में हास्य के रंग में पिरोकर को दिखाया जाता है और Interval के बाद और Climax के ठीक पहले सबसे के सामने लाकर इमोशनल टच के साथ ख़त्म होतीं हैं। 


लेकिन Maja Ma पहले आधे घंटे के बाद ही इमोशनल चैप्टर को शुरू कर देती है। हालाँकि इसके बाद भी कई मौक़ों पर हास्य परोसा जाता है लेकिन दर्शकों को कहानी से जोड़ने में असफल रहता है। 


लंबे इमोशनल सीक्वेंस कहानी को बोझिल बना देते हैं। प्रिडिक्टेबल एंडिग होने से दर्शक इससे कहीं भी नहीं जुड़ता। 


लेकिन Maja Ma गुजराती कल्चर और गरबा को दिखाने में कहीं भी नहीं चूकती यह हिस्सा मज़बूत माना जा सकता है। लेकिन वह काफ़ी नहीं है। 


यह भी पढ़ें Movie Review : Eesho (Sony LIV) In Hindi


अभिनय की बात की जाए तो Madhuri Dixit डांस और अभिनय दोनों मामलों में अपनी गहरी छाप छोड़ती हैं। Ritwik Bhowmik को ज़्यादा कुछ करने का मौक़ा मिला नहीं हैं। Gajraj Rao अपनी पुरानी अभिनय शैली को ही दोहराते हैं जिसमें उन्हें महारत हासिल है। 


Srishti Shrivastava, Barkha Singh का किरदार मजबूत है। Sheeba Chaddha, Rajit Kapoor ने अपने किरदारों को सही पकड़ा है। लेकिन उनका विदेशी Accent कई बार Irritating भी लगता है।


कुल मिलाकर Maja Ma में कुछ भी ऐसा नहीं है जो आपने पहले कभी नहीं देखा हो। Maja Ma एक सामाजिक मुद्दे को पारिवारिक रूप देकर छोड़ देती है। ऐसे में इसे Avoid भी किया जा सकता है।


- सत्यम 



Post a Comment

0 Comments